मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

धनबाद में जमीन के फर्जी दस्तावेज से 6.32 करोड़ का मुआवजा लेने का आरोप, 85 वर्षीय नरसिंह दास गिरफ्तार

---Advertisement---

धनबाद : झारखंड के धनबाद में रिंग रोड निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपये का मुआवजा लेने का मामला सामने आया है। इस मामले में निगरानी पुलिस ने 85 वर्षीय नरसिंह दास को गिरफ्तार किया है। उन पर जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकार से 6 करोड़ 32 लाख 13 हजार 585 रुपये का मुआवजा हासिल करने का आरोप है। नरसिंह दास मूल रूप से बिहार के अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र अंतर्गत परशुरामपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। निगरानी विभाग ने उन्हें 5 नवंबर को गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई 21 अप्रैल 2016 को दर्ज मामले के सिलसिले में की गई है।

फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन पर जताया था दावा

मामले के अनुसार, धनबाद मौजा संख्या-51 के खाता संख्या-121 और प्लॉट संख्या-1630 की जमीन को अपना बताकर मुआवजे का दावा किया गया था। आरोप है कि नरसिंह दास ने दलील संख्या-25560 के फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल कर जमीन पर अपना अधिकार जताया। इसी आधार पर सरकार से 6,32,13,585 रुपये का मुआवजा प्राप्त किया गया। निगरानी विभाग ने इसे सरकारी राजस्व के गबन से जुड़ा मामला माना है।

बांग्ला दस्तावेज को अंग्रेजी में कराया गया कूटरचित

जिला अवर निबंधक कार्यालय, धनबाद में उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार, संबंधित दलील मूल रूप से बांग्ला भाषा में पंजीकृत थी। इसमें क्रेता के रूप में हराधन महतो और अन्य लोगों के नाम दर्ज थे। आरोप है कि इस दस्तावेज को अंग्रेजी में कूटरचित कर नरसिंह दास ने जमीन पर अपना दावा पेश किया। दस्तावेजों में कथित हेरफेर के जरिए मुआवजे की राशि हासिल करने का आरोप है।

2016 में दर्ज हुआ था निगरानी थाना में मामला

इस मामले में निगरानी थाना कांड संख्या 31/16 के तहत 21 अप्रैल 2016 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के बाद निगरानी पुलिस ने नरसिंह दास को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं 406, 409, 419, 420, 423, 424, 467, 468, 471, 120(B) और 34 के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1)(V)/4 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) सहपठित 13(1)(C) का भी उल्लेख प्राथमिकी में किया गया है। निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जानकारी सामने आई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दो महीने बाद झारखंड लौटे बसंत सोरेन, विधानसभा के विशेष सत्र में हुए शामिल; बोले- सबका आशीर्वाद मिला

13 हजार करोड़ के राजस्व नुकसान के दावे पर बाबूलाल मरांडी के सवाल, सदन में पेश किए खनिज आय के आंकड़े

MMDR संशोधन कानून के खिलाफ झारखंड विधानसभा में राजकीय संकल्प, 13 हजार करोड़ के राजस्व नुकसान की आशंका

सदन में गरजीं कल्पना सोरेन, बोलीं- झारखंड हमें भीख में नहीं मिला, यह संघर्ष और बलिदान की धरती है

विधानसभा के मुख्य गेट पर BJP-AJSU विधायकों का प्रदर्शन, हेमंत सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

झारखंड विधानसभा में आज MMDR संशोधन कानून पर होगी चर्चा, खनिज अधिकारों को लेकर भिड़ेंगे सत्ता पक्ष और विपक्ष

Leave a Comment