मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

बेटी शिवांगी की शादी का कोई कार्यक्रम रद्द नहीं, अनंत सिंह ने अटकलों पर लगाया विराम

---Advertisement---
  • बारिश के कारण घुड़दौड़ प्रतियोगिता और हेलीकॉप्टर से मेहमानों के आने की योजना प्रभावित; 25 नवंबर को होगी शादी, आज आयोजित हो रही हल्दी की रस्म

पटना : मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी को लेकर बारिश के बीच चल रही अटकलों पर अब खुद अनंत सिंह ने विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बारिश के बावजूद शादी का कोई भी कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया है। सभी रस्में पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। दरअसल, नदवां गांव में लगातार बारिश के कारण शादी समारोह में आयोजित होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता और हेलीकॉप्टर से मेहमानों के आने की योजना प्रभावित हुई है। पहले अनंत सिंह ने बारिश के कारण घुड़दौड़ प्रतियोगिता नहीं होने की बात कही थी। इसके बाद शादी के कार्यक्रमों को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

कीचड़ से भरा मैदान, हेलीकॉप्टर से नहीं उतर पाएंगे मेहमान

एक न्यूज चैनल से बातचीत में अनंत सिंह ने बताया कि लगातार बारिश के कारण घुड़दौड़ का मैदान कीचड़ से भर गया है। ऐसी स्थिति में घोड़ों को दौड़ाना संभव नहीं है। वहीं, हेलीकॉप्टर उतारने के लिए बनाया गया हेलीपैड भी फिलहाल इस्तेमाल करने लायक नहीं है। उन्होंने बताया कि इलाके में केवाल मिट्टी होने के कारण जमीन सूखने में समय लगता है। इस वजह से हेलीकॉप्टर से आने वाले करीब 25 मेहमान अब सड़क मार्ग से नदवां पहुंचेंगे। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि केवल इन व्यवस्थाओं में बदलाव हुआ है, शादी का कोई कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया है।

25 नवंबर को शादी, आज हल्दी की रस्म

शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होनी है। वहीं, 23 नवंबर को हल्दी की रस्म आयोजित की जा रही है। शादी समारोह के लिए नदवां स्थित अनंत सिंह के पैतृक आवास को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। तिलक और फलदान की रस्में पहले ही पूरी हो चुकी हैं। परिवार अब शादी की शेष तैयारियों में जुटा है। बारिश के कारण घुड़दौड़ प्रतियोगिता और हेलीकॉप्टर से मेहमानों के आगमन की योजना में बदलाव जरूर हुआ है, लेकिन अनंत सिंह के मुताबिक शादी के बाकी कार्यक्रम तय समय पर ही होंगे।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment