मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

घाघीडीह जेल में देर रात प्रशासन की छापेमारी, ढाई घंटे तक चली तलाशी; बीड़ी-सिगरेट समेत प्रतिबंधित सामान जब्त

---Advertisement---

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर स्थित घाघीडीह केंद्रीय कारा में सोमवार देर रात जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की। करीब ढाई घंटे तक चले इस अभियान में जेल के विभिन्न वार्डों, बैरकों और बंदियों के सेल की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान बीड़ी, सिगरेट, खैनी, गुटखा और माचिस जैसी प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई, जिसे अधिकारियों ने जब्त कर लिया। उपायुक्त राजीव रंजन और एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में टीम जेल पहुंची थी। अधिकारियों ने बंदियों के निजी सामान और उनके इस्तेमाल की वस्तुओं की भी जांच की। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, प्रतिबंधित सामग्री के अलावा किसी अन्य संदिग्ध या आपत्तिजनक सामान की बरामदगी की पुष्टि नहीं हुई है।

रसोईघर और अस्पताल का भी किया निरीक्षण

छापेमारी अभियान में सिटी एसपी, एसडीओ समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तथा मजिस्ट्रेट शामिल रहे। टीम ने जेल के रसोईघर, अस्पताल और अन्य संवेदनशील स्थानों का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और आंतरिक प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

सीसीटीवी और मुलाकाती व्यवस्था की हुई जांच

औचक निरीक्षण के दौरान जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश और निकास द्वारों की सुरक्षा तथा मुलाकातियों की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया गया। इसके साथ ही जेल के भीतर निगरानी व्यवस्था की भी पड़ताल की गई। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य जेल की आंतरिक सुरक्षा, अनुशासन और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा करना था। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को जेल में प्रतिबंधित सामान और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment