मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

हजारीबाग में अवैध कोयला कारोबार पर CISF की छापेमारी, 500 टन से अधिक कोयला जब्त

---Advertisement---
  • चरही के 23 नंबर क्षेत्र में टीएन माइंस के आसपास कई ठिकानों पर हुई कार्रवाई; अभियान जारी, जब्त कोयले की मात्रा और बढ़ने की आशंका

हजारीबाग : जिले के चरही क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बड़ी कार्रवाई की है। CISF की टीम ने चरही के 23 नंबर क्षेत्र में छापेमारी कर 500 टन से अधिक अवैध रूप से भंडारित कोयला जब्त किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टीएन माइंस के आसपास अलग-अलग स्थानों पर कोयला जमा कर रखा गया था। सूचना मिलने के बाद CISF की टीम ने अभियान चलाया और अवैध कोयला भंडारण के कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में कोयला बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान ऐसे कई स्थानों को भी चिह्नित किया गया है, जहां अवैध तरीके से कोयला जमा किया गया था।

छापेमारी जारी, बढ़ सकती है जब्ती की मात्रा

फिलहाल CISF का अभियान जारी है। आशंका जताई जा रही है कि छापेमारी पूरी होने तक जब्त कोयले की मात्रा और बढ़ सकती है। कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, कोयले का भंडारण किसके द्वारा किया गया था और इस कारोबार के पीछे कौन लोग सक्रिय हैं, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment