मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

रांची में दो घटनाएं: अनगड़ा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ओरमांझी में ट्रक-टेलर की टक्कर; दो घायल

---Advertisement---
  • राजाडेरा में 22 वर्षीय जुली कुमारी की मौत के बाद पति और सास हिरासत में, रांची-रामगढ़ मार्ग पर हादसे में ट्रक चालक समेत दो लोग घायल

रांची : रांची जिले के अनगड़ा और ओरमांझी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। अनगड़ा के राजाडेरा में 22 वर्षीय विवाहिता जुली कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति और सास को हिरासत में लिया है। वहीं, ओरमांझी में रांची-रामगढ़ मार्ग पर खड़े टेलर से एक तेज रफ्तार ट्रक टकरा गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए।

राजाडेरा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और सास हिरासत में

अनगड़ा थाना क्षेत्र के राजाडेरा में 22 वर्षीय जुली कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह ओरमांझी के तेतरिया टोली निवासी राजेंद्र महतो की बेटी थीं। करीब दो साल पहले उनकी शादी राजाडेरा निवासी मोतीलाल महतो से हुई थी।जानकारी के अनुसार, बुधवार रात ससुराल पक्ष की ओर से मायके वालों को फोन कर बताया गया कि जुली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, शव पर चोट के कई निशान मिलने के बाद परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ओरमांझी से बड़ी संख्या में महिलाएं अनगड़ा थाना पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मृतका के पति मोतीलाल महतो और उसकी मां को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेजा गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

ओरमांझी में खड़े टेलर से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, दो घायल

दूसरी घटना ओरमांझी थाना क्षेत्र के रांची-रामगढ़ मार्ग की है। गुरुवार सुबह सड़क किनारे खड़े एक टेलर में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रक चालक समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। दुर्घटना के कारण कुछ देर तक रांची-रामगढ़ मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई की।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद धर्मेंद्र तिवारी ने संजय झा से की मुलाकात, संगठन विस्तार को लेकर बताई प्राथमिकता

झामुमो विधायक निरल पूर्ति चुने गए उत्कृष्ट विधायक, विधानसभा स्थापना दिवस पर मिलेगा सम्मान

रांची में बंद पड़े मकान से मिला युवक का सिरकटा शव, एक महीने पुरानी बताई जा रही मौत; पहचान में जुटी पुलिस

चक्रवात का असर: झारखंड में 20 नवंबर को भी कई ट्रेनें रद्द, वंदे भारत समेत 19 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित; देखें पूरी लिस्ट

महिला सुरक्षा पर भाजपा प्रवक्ता शोभा यादव ने हेमंत सरकार को घेरा, महिला आयोग की निष्क्रियता और भूषण बाड़ा मामले पर उठाए सवाल

रिम्स जमीन घोटाला: गिरफ्तार 7 अधिकारियों के ठिकानों पर ACB की छापेमारी, IAS मनोज कुमार भी जांच के दायरे में

Leave a Comment