मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

रांची के अशोकनगर से बिहार STF ने अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी गिरोह के सरगना की पत्नी को किया गिरफ्तार

---Advertisement---
  • दुबई से संचालित 88 करोड़ रुपये के ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क पर छह शहरों में एक साथ छापेमारी, चार गिरफ्तार और 37 संदिग्ध हिरासत में

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को संयुक्त टीम ने रांची समेत देश के छह शहरों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान रांची के पॉश इलाके अशोकनगर से गिरोह के कथित सरगना संदीप कुमार गुप्ता की पत्नी लवली प्रिया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दुबई से संचालित इस गिरोह पर करीब 88 करोड़ रुपये के ऑनलाइन सट्टेबाजी कारोबार में शामिल होने का आरोप है।

छह शहरों में एक साथ हुई छापेमारी, चार गिरफ्तार

पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर बुधवार को रांची, पटना, कोलकाता, दिल्ली, गाजियाबाद और प्रयागराज में एक साथ छापेमारी की। इसी अभियान के दौरान रांची के अशोकनगर से लवली प्रिया को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि 37 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दुबई से चल रहा था सट्टेबाजी का नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह का संचालन दुबई से किया जा रहा था। ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बाली एक्सचेंज समेत कई वेबसाइटों का इस्तेमाल किया जा रहा था। आरोप है कि गिरोह देश के अलग-अलग हिस्सों में अपना नेटवर्क फैलाकर ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार कर रहा था।

पैसों के लेन-देन और अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच

फिलहाल जांच एजेंसियां गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका, सट्टेबाजी से जुटाई गई रकम और दुबई से संचालित नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे कारोबार में कितने लोग शामिल थे और पैसों का लेन-देन किन माध्यमों से किया जा रहा था। 37 संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद धर्मेंद्र तिवारी ने संजय झा से की मुलाकात, संगठन विस्तार को लेकर बताई प्राथमिकता

झामुमो विधायक निरल पूर्ति चुने गए उत्कृष्ट विधायक, विधानसभा स्थापना दिवस पर मिलेगा सम्मान

रांची में बंद पड़े मकान से मिला युवक का सिरकटा शव, एक महीने पुरानी बताई जा रही मौत; पहचान में जुटी पुलिस

चक्रवात का असर: झारखंड में 20 नवंबर को भी कई ट्रेनें रद्द, वंदे भारत समेत 19 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित; देखें पूरी लिस्ट

महिला सुरक्षा पर भाजपा प्रवक्ता शोभा यादव ने हेमंत सरकार को घेरा, महिला आयोग की निष्क्रियता और भूषण बाड़ा मामले पर उठाए सवाल

रिम्स जमीन घोटाला: गिरफ्तार 7 अधिकारियों के ठिकानों पर ACB की छापेमारी, IAS मनोज कुमार भी जांच के दायरे में

Leave a Comment