मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

सरायकेला-खरसावां में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से जंगली हाथी की मौत की आशंका

---Advertisement---
  • चांडिल वन क्षेत्र के गुंडा बिहार (डीटाड़) में देर रात हुई घटना, वन और बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र के गुंडा बिहार (डीटाड़) में सोमवार देर रात एक दंतैल जंगली हाथी की मौत हो गई। घटना रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाथी की मौत 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से होने की आशंका है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। हाथी की मौत की खबर फैलते ही मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचने लगे। घटना से ग्रामीणों में शोक का माहौल है। कई लोगों ने मौके पर पहुंचकर हाथी की श्रद्धापूर्वक पूजा भी की।

वन और बिजली विभाग की टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हाथी की मौत के कारणों की जांच शुरू की। बिजली के तारों और आसपास की स्थिति का भी जायजा लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हाथी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी मौत बिजली के करंट से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। फिलहाल वन विभाग मामले की जांच में जुटा है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment