मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी पुलिसकर्मी हिरासत में

---Advertisement---

सरायकेला-खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच सरायकेला एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज कर रहे हैं।

कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप

जानकारी के अनुसार, गम्हरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला गुरुवार को घरेलू विवाद के कारण पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची थी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस उसे थाने लेकर आई थी। रात अधिक होने की वजह से उसे थाना परिसर स्थित एक कमरे में ठहरने के लिए कहा गया। महिला के मुताबिक, कुछ देर बाद ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी कमरे में पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन कोई उसकी सहायता के लिए नहीं आया। इसके बाद उसने पास में रखे चाकू से आरोपी पर हमला कर दिया। इस घटना में पुलिसकर्मी घायल हो गया और वहां से भाग निकला।

सुबह पैसे देकर घर भेजने का भी आरोप

पीड़िता का आरोप है कि सुबह उसने अन्य पुलिसकर्मियों को पूरी घटना की जानकारी दी। हालांकि, उसे पैसे देकर घर लौटने को कहा गया। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर शुक्रवार देर रात एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज पुलिस बल के साथ गम्हरिया थाने पहुंचे। उन्होंने कथित घटना से जुड़े साक्ष्य सुरक्षित रखने के लिए उस कमरे को बंद करा दिया, जहां वारदात होने का आरोप है। आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment