मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

रांची के चान्हो में 16 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---
  • ट्यूशन के बाद सहेली और उसके भाई के साथ घूमने निकली थी छात्रा, सहेली से भी छेड़खानी का आरोप; एक नाबालिग भी निरुद्ध

रांची : रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रविवार को ट्यूशन पढ़ने के बाद घूमने निकली छात्रा के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। वहीं, उसकी सहेली के साथ छेड़खानी की गई। घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर चान्हो थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार, छात्रा ट्यूशन के बाद अपनी सहेली और उसके भाई के साथ घूमने निकली थी। उनके साथ कुछ अन्य युवक भी मौजूद थे। इसी दौरान दो युवकों पर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और उसकी सहेली से छेड़खानी करने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी निरुद्ध

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। रांची ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि छात्रा अपनी सहेली और उसके भाई के साथ ट्यूशन के बाद घूमने गई थी। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म और सहेली के साथ छेड़खानी की घटना हुई। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment