मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

बिरसा मुंडा जयंती पर खूंटी से रांची तक निकली राष्ट्रीय जनजातीय गौरव पदयात्रा, बाबूलाल मरांडी समेत कई नेता हुए शामिल

---Advertisement---

रांची : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव पदयात्रा के दूसरे दिन खूंटी से रांची तक यात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान जनजातीय समाज के गौरव, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत का संदेश दिया गया।

बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा के कई नेता हुए शामिल

पदयात्रा में झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा और पूर्व सांसद सुदर्शन भगत शामिल हुए। इसके अलावा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, रामकुमार पाहन और शिवशंकर उरांव सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी पदयात्रा में भाग लिया।

बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान का संदेश

आयोजकों के मुताबिक, राष्ट्रीय जनजातीय गौरव पदयात्रा का उद्देश्य धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति की गाथा को जन-जन तक पहुंचाना है। पदयात्रा के माध्यम से जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, सांस्कृतिक पहचान और स्वाभिमान को सामने लाने का संदेश दिया गया। खूंटी से रांची तक निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छठ 2026: झारखंड में जिलेवार सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, साहिबगंज में सबसे पहले डूबेगा सूर्य

नागपुरी संगीत के ‘मोहम्मद रफी’ बशीर अंसारी का निधन, अंतिम प्रस्तुति के अगले दिन ली अंतिम सांस

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में झारखंड पैवेलियन का उद्घाटन करेंगे CM हेमंत सोरेन, 22 स्टॉल पर दिखेगी राज्य की पहचान

HEC के 2 हजार कर्मचारियों का 32 महीने से वेतन बकाया, आज फिर मुख्यालय के सामने होगा जोरदार प्रदर्शन

रांची में दोस्त ने ही दोस्त की गोली मारकर की हत्या, होटल में खाने के दौरान हुआ विवाद; आरोपी शाहरुख गिरफ्तार

छठ पर झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? दोनों अर्घ्य के समय बारिश के आसार नहीं, सुबह ठंड और धुंध बढ़ाएगी परेशानी

Leave a Comment