मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

छठ 2026: झारखंड में जिलेवार सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, साहिबगंज में सबसे पहले डूबेगा सूर्य

---Advertisement---

रांची : लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार, 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व को लेकर पूरे झारखंड में उत्साह और भक्तिमय माहौल है। छठव्रती पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना कर रहे हैं। इस बीच छठ पूजा के तीसरे और चौथे दिन यानी संध्या अर्घ्य और प्रातःकालीन अर्घ्य के लिए जिलेवार सूर्यास्त और सूर्योदय का समय सामने आ गया है। इस बार 15 नवंबर को झारखंड में सबसे पहले साहिबगंज में शाम 4:51 बजे सूर्यास्त होगा। वहीं, 16 नवंबर को सबसे पहले पाकुड़ में सुबह 5:55 बजे सूर्योदय होगा। ऐसे में छठव्रतियों के लिए अपने जिले में अर्घ्य देने का सही समय जानना जरूरी है।

खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार, 14 नवंबर को खरना मनाया जाएगा। इस दिन छठव्रती पूरे दिन उपवास रखेंगे। शाम को स्नान करने के बाद मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़ और दूध से बनी खीर तैयार की जाएगी। भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना के बाद खरना का प्रसाद अर्पित किया जाएगा और फिर परिवार तथा आसपास के लोगों के बीच प्रसाद बांटा जाएगा। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद छठव्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। इस दौरान व्रती अन्न और जल ग्रहण नहीं करेंगे।

15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन व्रती नदी, तालाब और अन्य जलाशयों के किनारे पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके लिए विभिन्न जिलों में सूर्यास्त का समय निर्धारित किया गया है।

16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा समापन

छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन सोमवार, 16 नवंबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ अनुष्ठान का विधिवत समापन होगा। श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करेंगे।

झारखंड के सभी जिलों में छठ अर्घ्य का समय

छठव्रतियों की सुविधा के लिए 15 नवंबर को सूर्यास्त और 16 नवंबर को सूर्योदय का जिलेवार समय नीचे दिया गया है।

जिलासूर्यास्त (15 नवंबर)सूर्योदय (16 नवंबर)
बोकारोशाम 5:01 बजेसुबह 6:01 बजे
चाईबासाशाम 5:03 बजेसुबह 6:00 बजे
चतराशाम 5:04 बजेसुबह 6:06 बजे
डाल्टनगंजशाम 5:08 बजेसुबह 6:09 बजे
देवघरशाम 4:56 बजेसुबह 5:59 बजे
धनबादशाम 4:59 बजेसुबह 5:59 बजे
दुमकाशाम 4:55 बजेसुबह 5:57 बजे
गढ़वाशाम 5:09 बजेसुबह 6:10 बजे
गिरिडीहशाम 4:59 बजेसुबह 6:00 बजे
गोड्डाशाम 4:54 बजेसुबह 5:58 बजे
गुमलाशाम 5:08 बजेसुबह 6:06 बजे
हजारीबागशाम 5:03 बजेसुबह 6:04 बजे
जमशेदपुरशाम 5:02 बजेसुबह 5:59 बजे
जामताड़ाशाम 4:57 बजेसुबह 5:58 बजे
खूंटीशाम 5:05 बजेसुबह 6:03 बजे
कोडरमाशाम 5:01 बजेसुबह 6:04 बजे
लातेहारशाम 5:07 बजेसुबह 6:07 बजे
लोहरदगाशाम 5:06 बजेसुबह 6:06 बजे
पाकुड़शाम 4:52 बजेसुबह 5:55 बजे
रामगढ़शाम 5:03 बजेसुबह 6:03 बजे
रांचीशाम 5:05 बजेसुबह 6:03 बजे
साहिबगंजशाम 4:51 बजेसुबह 5:57 बजे
सरायकेलाशाम 5:02 बजेसुबह 6:00 बजे
सिमडेगाशाम 5:08 बजेसुबह 6:05 बजे

खास बात: झारखंड में सबसे पहले सूर्यास्त साहिबगंज में शाम 4:51 बजे और सबसे देर से गढ़वा में शाम 5:09 बजे होगा। वहीं, सबसे पहले सूर्योदय पाकुड़ में सुबह 5:55 बजे और सबसे देर से गढ़वा में सुबह 6:10 बजे होगा। छठव्रती अपने जिले के निर्धारित समय के अनुसार अर्घ्य की तैयारी करें। स्थानीय घाटों और मौसम की परिस्थितियों को भी ध्यान में रखें।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment