मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

रामगढ़ में होमगार्ड बहाली की महिला अभ्यर्थियों की दौड़ स्थगित, जानें कब होगी परीक्षा

---Advertisement---

रामगढ़ : झारखंड में खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश का असर होमगार्ड बहाली प्रक्रिया पर भी पड़ा है। रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड में गुरुवार, 29 अक्टूबर को होने वाली महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। परीक्षा की अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

अभ्यर्थियों की सहमति से लिया गया फैसला

जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा स्थल पर मौजूद महिला अभ्यर्थियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद उनकी सहमति से दौड़ स्थगित करने का निर्णय लिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला केवल 29 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षा पर लागू होगा। अन्य प्रखंडों की शेष शारीरिक दक्षता परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी।

आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी नई तारीख

स्थगित परीक्षा की अगली तिथि की जानकारी रामगढ़ जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट (एनआईसी पोर्टल) और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से दी जाएगी। प्रशासन ने संबंधित महिला अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और परीक्षा की नई तारीख के लिए आधिकारिक माध्यमों पर नजर बनाए रखें।

चक्रवाती तूफान के असर से झारखंड में बारिश

चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से रांची, रामगढ़, पलामू और जामताड़ा समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश होने की सूचना है। मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment