मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

रांची के रिंग रोड पर पेट्रोल पंप के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

---Advertisement---

रांची : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर विशाल हॉस्पिटल के सामने स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अचानक पेट्रोल पंप के सामने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों समेत आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

फायरिंग के बाद मौके से फरार हुए हमलावर

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, अचानक गोलियां चलने से लोग घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

फायरिंग की सूचना मिलते ही कांके थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल घटना के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment