मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

छठ पर रांची में ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव, 15 नवंबर को सुबह 8 से रात 11 बजे तक मालवाहक वाहनों की नो एंट्री

---Advertisement---
  • छठ घाटों पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट और पार्किंग प्लान, 15 नवंबर को कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों का परिचालन रहेगा प्रतिबंधित

रांची : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने 15 और 16 नवंबर के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके तहत शहर में निर्धारित समय के दौरान मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। वहीं, छठ घाटों की ओर जाने वाले कई प्रमुख रास्तों पर भी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 15 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक और 16 नवंबर को रात 2 बजे से सुबह 10 बजे तक शहर में मालवाहक वाहनों की नो एंट्री रहेगी। इस दौरान मालवाहक वाहनों को रिंग रोड के रास्ते आवागमन करना होगा। इसके अलावा 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों के परिचालन पर भी रोक रहेगी।

15 नवंबर को इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

छठ पर्व के मद्देनजर 15 नवंबर को दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। चांदनी चौक से राम मंदिर के बीच ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन बंद रहेगा। वहीं, अलबर्ट एक्का चौक से चडरी तालाब की ओर जाने वाले रास्ते पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इसके अलावा रणधीर वर्मा चौक से राजभवन, सीएमपीडीआई चौक से कांके डैम और औघड़ बाबा आश्रम, छोटा तालाब व उर्दू लाइब्रेरी से बड़ा तालाब जाने वाले मार्गों पर भी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। जैन मंदिर कटिंग और महिला मारवाड़ी कॉलेज से बड़ा तालाब जाने वाले रास्ते पर भी वाहन नहीं चल सकेंगे। लक्ष्मीनारायण मंदिर से औघड़ बाबा आश्रम जाने वाले मार्ग पर भी रोक रहेगी। वहीं, जुडिशियल अकादमी और सीठियो बस्ती से धुर्वा डैम छठ घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

छठ घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यहां होगी पार्किंग

यातायात पुलिस ने छठ घाटों तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। हटनिया तालाब जाने वाले श्रद्धालु निगम पार्क के सामने अपने वाहन खड़े कर सकेंगे। एसएसपी आवास चौक और जाकिर हुसैन पार्क की ओर से आने वाले लोगों के लिए नाराबाबा खटाल और वेजिटेबल मार्केट में पार्किंग की सुविधा रहेगी। कांके डैम जाने वाले श्रद्धालु सीएमपीडीआई, गांधीनगर और रॉक गार्डन में वाहन पार्क कर सकेंगे। शालीमार बाजार से छठ तालाब जाने वाले लोगों के लिए शालीमार बाजार में ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, शहीद मैदान से छठ तालाब जाने वाले श्रद्धालु अपने वाहन शहीद मैदान में खड़े कर सकेंगे। इसके अलावा जेल चौक के पास सड़क किनारे और भगवान बिरसा मुंडा के पास भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। लालपुर यातायात थाना के समीप सड़क किनारे वाहन पार्क किए जा सकेंगे। सर्जना चौक से बड़ा तालाब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सर्जना चौक और फिरायालाल के बीच पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

चुटिया और बड़ा तालाब जाने वालों के लिए भी तय किए गए पार्किंग स्थल

चुटिया से स्वर्णरेखा नदी जाने वाले श्रद्धालु सरस्वती शिशु मंदिर के बगल में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे। इसके अलावा बनस तालाब चुटिया रोड के किनारे भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। किशोरगंज चौक से बड़ा तालाब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सड़क किनारे पार्किंग की सुविधा रहेगी। वहीं, देवेंद्र मांझी चौक के समीप निवारणपुर में भी वाहन पार्क किए जा सकेंगे।यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित रूट और पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें। इससे छठ घाटों तक पहुंचने और पूजा के बाद वापस लौटने में सहूलियत होगी। साथ ही शहर में जाम की स्थिति से भी बचा जा सकेगा।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कैंसर की दवाओं की नई कीमतों की जांच के लिए रांची में छापेमारी जैसा अभियान, दवा दुकानों और अस्पतालों में खंगाले गए बिल

बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातू से राष्ट्रीय जनजातीय गौरव यात्रा शुरू, अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि

रांची के होटवार जेल में 20 वर्षीय बंदी से सामूहिक यौन हिंसा का आरोप, जेल अधीक्षक समेत 18 पर FIR

रांची में बदला छठ घाटों का नजारा, 74 घाटों पर सजावट से लेकर सुरक्षा तक के पुख्ता इंतजाम

सूर्य हांसदा एनकाउंटर को सीता सोरेन ने बताया फर्जी, CBI जांच की मांग से झारखंड की सियासत गरमाई

SIR: झारखंड में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और मौका, 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप

Leave a Comment