मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

राहुल गांधी 4-5 दिसंबर को आ सकते हैं झारखंड, खूंटी में ग्राम प्रधानों और आदिवासी प्रतिनिधियों से करेंगे संवाद

---Advertisement---
  • प्रस्तावित दौरे में पेसा कानून, ग्रामसभा के अधिकार और आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों पर होगी चर्चा, कांग्रेस की आधिकारिक घोषणा का इंतजार

रांची : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिसंबर के पहले सप्ताह में झारखंड का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के 4 और 5 दिसंबर को राज्य में रहने की संभावना है। इस दौरान खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों और आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के साथ संवाद का कार्यक्रम प्रस्तावित है। हालांकि, दौरे की तारीख और कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी खूंटी में पांचवीं अनुसूची के क्षेत्रों के पारंपरिक ग्राम प्रधानों से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान आदिवासी समाज के अधिकारों, ग्रामसभा की भूमिका और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

पेसा कानून और ग्रामसभा के अधिकारों पर होगी चर्चा

राहुल गांधी के प्रस्तावित संवाद में पेसा (PESA) कानून प्रमुख मुद्दा हो सकता है। वर्ष 1996 में लागू इस कानून का उद्देश्य अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभाओं को स्वशासन और स्थानीय संसाधनों के प्रबंधन से जुड़े अधिकार प्रदान करना है। इसके तहत जल, जंगल और जमीन से जुड़े मामलों के साथ पारंपरिक व्यवस्थाओं और स्थानीय विकास में ग्रामसभा की भूमिका महत्वपूर्ण है। झारखंड में पेसा नियमावली लागू होने के बाद इसके प्रावधानों को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने को लेकर भी चर्चा जारी है।

आदिवासी पहचान और संवैधानिक अधिकारों पर रहेगा फोकस

प्रस्तावित कार्यक्रम में आदिवासी समाज की पहचान, परंपरागत स्वशासन व्यवस्था, ग्रामसभा की शक्तियों और स्थानीय संसाधनों पर समुदाय के अधिकार जैसे विषयों पर बातचीत हो सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले सितंबर में भी राहुल गांधी के झारखंड दौरे को लेकर तैयारियों की चर्चा हुई थी। उस समय खूंटी में ग्राम प्रधानों के साथ संवाद और रांची में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की बैठक का कार्यक्रम प्रस्तावित बताया गया था। यदि दिसंबर में यह दौरा होता है, तो खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों और आदिवासी प्रतिनिधियों के साथ राहुल गांधी की प्रस्तावित बैठक राज्य के राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रम के लिहाज से महत्वपूर्ण होगी। फिलहाल सभी की नजरें कांग्रेस की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment