मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

रांची शूटिंग क्लब के चेंजिंग रूम में कैमरे मिलने का आरोप, ट्रेनर गिरफ्तार

---Advertisement---

रांची : राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में छात्राओं की निजता से जुड़े गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। हरमू रोड स्थित एक राइफल शूटिंग क्लब के चेंजिंग रूम और बाथरूम में कथित तौर पर गुप्त कैमरे लगाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने के बाद छात्राओं और उनके परिजनों ने क्लब परिसर में हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। मामले की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्लब के ट्रेनर सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

मोबाइल जांच में वीडियो मिलने का दावा

बताया गया कि शूटिंग की ट्रेनिंग लेने वाली कुछ छात्राओं को चेंजिंग रूम और बाथरूम में संदिग्ध गतिविधि का एहसास हुआ। इसके बाद जांच करने पर वहां कथित रूप से छिपाकर लगाए गए कैमरों का पता चला। पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रेनर के मोबाइल फोन की जांच के दौरान छात्राओं के चेंजिंग रूम और बाथरूम से रिकॉर्ड किए गए कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया मोबाइल

पुलिस ने जब्त मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित कैमरे कब से लगाए गए थे और रिकॉर्ड किए गए वीडियो का कहीं किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा या ऑनलाइन प्रसार तो नहीं किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रांची की 118 छात्राओं ने किया संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यप्रणाली को जाना

साहिबगंज में संदिग्ध हालत में महिला की मौत, सुबह घर में मिला शव; मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

गिरिडीह में नाबालिग किशोरी की संदिग्ध मौत, शव को जंगल में दफनाने की तैयारी का आरोप; 4 लोग हिरासत में

अंबा प्रसाद का सरकारी आवास IPS क्रांति कुमार गड़िदेसी को आवंटित, फिर चर्चा में आया मामला

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारी; देखें पूरी सूची

अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सील आवास के बाहर टेंट में पहुंचे प्रदेश प्रभारी के. राजू

Leave a Comment