मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

रांची स्टेशन के दक्षिणी छोर पर 10 अक्टूबर से शुरू होंगे 2 टिकट काउंटर, ऑटोमैटिक टिकट मशीन भी लगेगी

---Advertisement---

रांची : त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर तैयार की गई नई स्टेशन बिल्डिंग से 10 अक्टूबर से दो टिकट काउंटर शुरू किए जाएंगे। यात्रियों को टिकट के लिए लंबी कतार से राहत देने के लिए यहां ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) भी लगाई जाएगी। नई बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर को 10 अक्टूबर तक यात्रियों के इस्तेमाल के लिए तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

10 काउंटर की क्षमता वाला टिकटिंग एरिया तैयार

नई स्टेशन बिल्डिंग में 10 टिकट काउंटर की क्षमता वाला टिकटिंग एरिया तैयार किया गया है। फिलहाल यहां साफ-सफाई और अंतिम तैयारियों का काम चल रहा है। शुरुआत में दो काउंटर से टिकट बिक्री शुरू की जाएगी। यात्रियों की संख्या और जरूरत को देखते हुए भविष्य में काउंटरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगने से यात्रियों को सामान्य टिकट लेने में भी सुविधा मिलेगी और टिकट काउंटरों पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए एस्केलेटर और लिफ्ट

नई बिल्डिंग में यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए चार स्वचालित सीढ़ियां लगाई गई हैं। इनमें दो यात्रियों के उतरने और दो चढ़ने के लिए इस्तेमाल की जाएंगी। इसके अलावा लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रियों के सामान की जांच के लिए सिक्योरिटी चेकिंग मशीनें भी लगाई जाएंगी। रेलवे का प्रयास है कि नई बिल्डिंग के जरिए यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक प्रवेश-निकास व्यवस्था मिल सके। दक्षिणी छोर पर बने नए स्टेशन परिसर में पार्किंग का करीब 99 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हालांकि, टेंडर प्रक्रिया में समय लगने के कारण पार्किंग को फिलहाल आधिकारिक रूप से शुरू नहीं किया जाएगा। जब तक पार्किंग की औपचारिक शुरुआत नहीं होती, तब तक यात्री अपनी जिम्मेदारी पर यहां वाहन खड़े कर सकेंगे।

पूजा के दौरान 80 हजार से ज्यादा यात्रियों की उम्मीद

रेलवे के अनुमान के मुताबिक, पिछले साल पूजा के दौरान रांची रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 72,500 यात्रियों की आवाजाही हुई थी। इस साल त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़कर 80 हजार से अधिक पहुंचने का अनुमान है। इसी को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं। दक्षिणी छोर की नई बिल्डिंग से टिकट काउंटर शुरू होने से मुख्य स्टेशन पर यात्रियों का दबाव कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

जरूरत पड़ने पर प्लेटफॉर्म नंबर 6 का होगा इस्तेमाल

डीआरएम करुणानिधि सिंह के अनुसार, यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर जरूरत के मुताबिक नई स्टेशन बिल्डिंग से सटे प्लेटफॉर्म नंबर 6 का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल इस प्लेटफॉर्म को नियमित रूप से चालू करने की योजना नहीं है। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जरूरत के अनुसार स्टेशन की सुविधाओं और परिचालन व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रांची की 118 छात्राओं ने किया संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यप्रणाली को जाना

गोड्डा-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन जनरेटर ट्रॉली से टकराई, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा

अंबा प्रसाद का सरकारी आवास IPS क्रांति कुमार गड़िदेसी को आवंटित, फिर चर्चा में आया मामला

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारी; देखें पूरी सूची

अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सील आवास के बाहर टेंट में पहुंचे प्रदेश प्रभारी के. राजू

बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा का 13 से 20 नवंबर तक कार्यक्रम, उलिहातू से कोकर तक निकलेगी 65 KM की पदयात्रा

Leave a Comment