मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

राहुल दुबे गिरोह के साथ रांची पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल; 5 गिरफ्तार

---Advertisement---

रांची : हजारीबाग और रांची में गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार शाम धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो में पुलिस और गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में सौरभ नामक अपराधी को गोली लग गई। पुलिस ने घायल अपराधी समेत गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि गिरोह ने गुरुवार रात हजारीबाग के एके इंटरनेशनल होटल के बाहर गोलीबारी की थी। इसके बाद शुक्रवार तड़के करीब 3:40 बजे रांची के कांके इलाके में भी फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। लगातार दो जिलों में गोलीबारी के बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू किया था।

सीठियो में घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़

हजारीबाग और रांची में गोलीबारी की घटनाओं के बाद पुलिस की टीमें अपराधियों की तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि राहुल दुबे गिरोह के सदस्य धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो इलाके में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सौरभ नामक अपराधी को गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने मौके से पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार, गुड्डू मिश्रा, मोहित कुमार, ऋषभ और घायल सौरभ के रूप में हुई है।

तीन पिस्टल, चार मैगजीन और स्विफ्ट कार बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन पिस्टल और चार मैगजीन बरामद की हैं। इसके अलावा हजारीबाग और रांची में गोलीबारी की घटनाओं में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है। आरोपियों के पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस अब गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान गिरोह की अन्य गतिविधियों और दोनों जिलों में हुई गोलीबारी की घटनाओं से जुड़े पहलुओं का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरोह के अन्य सदस्य इन घटनाओं में शामिल थे या नहीं।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रांची की 118 छात्राओं ने किया संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यप्रणाली को जाना

साहिबगंज में संदिग्ध हालत में महिला की मौत, सुबह घर में मिला शव; मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

गिरिडीह में नाबालिग किशोरी की संदिग्ध मौत, शव को जंगल में दफनाने की तैयारी का आरोप; 4 लोग हिरासत में

अंबा प्रसाद का सरकारी आवास IPS क्रांति कुमार गड़िदेसी को आवंटित, फिर चर्चा में आया मामला

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारी; देखें पूरी सूची

अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सील आवास के बाहर टेंट में पहुंचे प्रदेश प्रभारी के. राजू

Leave a Comment