मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

चक्रवाती तूफान को लेकर JBVNL अलर्ट, बिजली शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

---Advertisement---

रांची : चक्रवाती तूफान की आशंका को देखते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने सतर्कता बढ़ा दी है। संभावित खराब मौसम के दौरान बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभाग ने हेल्पलाइन और अधिकारियों के संपर्क नंबर जारी किए हैं। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने भी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी रखने का निर्देश दिया है।

बिजली संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

JBVNL की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, बिजली आपूर्ति बाधित होने या अन्य विद्युत समस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए उपभोक्ता 9431135682 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जन समस्या निवारण केंद्र के लिए तीन नंबर जारी किए गए हैं।

  • बिजली शिकायत हेल्पलाइन: 9431135682
  • जन समस्या निवारण केंद्र: 9031110118
  • जन समस्या निवारण केंद्र: 9031110119
  • जन समस्या निवारण केंद्र: 9031110120

उपभोक्ता बिजली से जुड़ी समस्या होने पर इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

रांची के बिजली अधिकारियों के संपर्क नंबर

बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए JBVNL ने रांची के विभिन्न विद्युत प्रमंडलों के अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए हैं।

अधिकारी/क्षेत्रसंपर्क नंबर
विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल रांची9431135662
विद्युत कार्यपालक अभियंता, रांची केंद्रीय9431135613
विद्युत कार्यपालक अभियंता, डोरंडा9431135608
विद्युत कार्यपालक अभियंता, रांची पूर्वी9431135614
विद्युत कार्यपालक अभियंता, रांची पश्चिमी9431135664
विद्युत कार्यपालक अभियंता, कोकर9431135615
विद्युत कार्यपालक अभियंता, न्यू कैपिटल9431135620

DC ने सभी विभागों को सतर्क रहने का दिया निर्देश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने भी एहतियाती तैयारियां तेज कर दी हैं। चक्रवाती तूफान के संभावित प्रभाव से निचले इलाकों में जलजमाव, नदियों और बड़े नालों का जलस्तर बढ़ने तथा कमजोर मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित विभागों को स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आपदा प्रबंधन, नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत, राजस्व और जल संसाधन विभाग को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है, ताकि आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन की लोगों से सावधानी बरतने की अपील

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि मौसम खराब रहने की स्थिति में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सावधानी बरतें। बिजली के तार टूटने, खंभे क्षतिग्रस्त होने या अन्य विद्युत संबंधी खतरे की स्थिति में उनसे दूरी बनाए रखें और संबंधित विभाग को सूचना दें।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment