मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

रामगढ़ की कविता देवी की संघर्ष कहानी, साड़ी और नंगे पांव दौड़कर होमगार्ड बनने का सपना

---Advertisement---

रामगढ़ : कुछ सपने सुविधाओं के सहारे नहीं, बल्कि संघर्ष और हौसले के दम पर पूरे करने की कोशिश की जाती है। रामगढ़ जिले के दुलमी की रहने वाली कविता देवी की कहानी भी ऐसी ही है। इन दिनों वह होमगार्ड बहाली के ट्रायल में हिस्सा ले रही हैं। खास बात यह है कि कविता तपती धूप में साड़ी पहनकर नंगे पांव रेतीली जमीन पर दौड़ लगा रही हैं। कविता की यह तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी कहानी बताती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य का सपना देखा और उसके लिए मेहनत की जा सकती है।

पति की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभाली

कविता देवी का जीवन पिछले कुछ वर्षों से कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। उनके पति गुजरात में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। परिवार इस सदमे से उबर पाता, इससे पहले ही कविता के भैंसुर की भी मौत हो गई। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारियों का बड़ा हिस्सा कविता के कंधों पर आ गया। वह अपने दो बच्चों और सास-ससुर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

ईंट-भट्ठे में मजदूरी के साथ होमगार्ड बनने की तैयारी

पति की मौत के बाद कविता ने परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानी। वह ईंट-भट्ठे में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने होमगार्ड बनने का लक्ष्य तय किया है, ताकि परिवार को बेहतर भविष्य दिया जा सके। कविता के पास न महंगे स्पोर्ट्स शूज हैं और न ही किसी विशेष प्रशिक्षण की सुविधा। इसके बावजूद वह बहाली के ट्रायल की तैयारी में जुटी हैं।

सुविधाएं नहीं, मेहनत और हौसला बना सहारा

होमगार्ड बहाली के ट्रायल में कविता का साड़ी पहनकर और नंगे पांव दौड़ना उनकी परिस्थितियों को दिखाता है। हालांकि, उनकी कहानी को सिर्फ मजबूरी के तौर पर देखने के बजाय उनके प्रयास और लक्ष्य के संदर्भ में भी देखा जा सकता है। कविता की कोशिश है कि वह बहाली प्रक्रिया में सफल होकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सकें। उनकी यह यात्रा संघर्ष के बीच अपने लिए एक नया रास्ता तलाशने की कहानी है। फिलहाल होमगार्ड बहाली का परिणाम सामने नहीं आया है। लेकिन कविता ने जिस तरह सीमित संसाधनों के बीच ट्रायल में हिस्सा लिया है, वह उनके दृढ़ संकल्प को जरूर दिखाता है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

27 नवंबर को नेमरा जाएंगे CM हेमंत सोरेन, दादा शहीद सोबरन मांझी के शहादत दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Ramgarh News: हिमांशु कुमार ने राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, अब एशियन चैंपियनशिप ट्रायल पर नजर

रामगढ़ में होमगार्ड बहाली की महिला अभ्यर्थियों की दौड़ स्थगित, जानें कब होगी परीक्षा

रामगढ़ में युवक की हत्या कर पुल के पास फेंका शव, परिवार के साथ मेला घूमने निकला था रोहित

रामगढ़ : CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बाबा रामदेव, दी श्रद्धांजलि

रामगढ़ : नेमरा में रूपी सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम के लिए रूट-पार्किंग प्लान जारी, QR कोड से मिलेगी जानकारी

Leave a Comment