मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

स्कूल की छत के पास 11 हजार वोल्ट का तार, करंट लगने से 3 छात्राएं झुलसीं

---Advertisement---

बिहार : बिहार के मुजफ्फरपुर में स्कूल परिसर के पास हाईटेंशन तार से करंट लगने के कारण तीन छात्राएं झुलस गईं। घटना शुक्रवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में लंच के समय हुई। घायल छात्राओं को इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, स्कूल की छत के पास से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजर रहा है। इसी दौरान छत पर पहुंची छात्राएं करंट की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई और विद्यार्थियों के बीच दहशत फैल गई।

टिफिन के दौरान हुआ हादसा

घायल छात्रा नेहा के मुताबिक, लंच के समय वह दूसरी छात्राओं के साथ खाना खाने के लिए छत पर गई थी। इसी दौरान छत के पास की दीवार छूने पर उसे करंट लग गया और वह नीचे गिर गई। श्रुति नाम की एक छात्रा ने घायल छात्राओं को नीचे लाने में मदद की। हादसे में घायल छात्राओं को बाद में इलाज के लिए SKMCH पहुंचाया गया। फिलहाल अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। एक छात्रा की हालत गंभीर होने की जानकारी सामने आई है।

घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाने में देरी का आरोप

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन पर घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाने में देरी करने का आरोप लगाया। प्रत्यक्षदर्शी वैभव कुमार के अनुसार, एक छात्रा के हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गए थे। इसके बावजूद घायल छात्राओं को अस्पताल ले जाने के लिए स्कूल का गेट समय पर नहीं खोला गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल परिसर में वाहन मौजूद होने के बावजूद उसे घायल छात्राओं को अस्पताल ले जाने के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो की मदद से छात्राओं को SKMCH पहुंचाया। हालांकि, इन आरोपों पर स्कूल प्रबंधन का विस्तृत पक्ष सामने नहीं आया है।

हाईटेंशन तार से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

हादसे में घायल छात्राओं की संख्या को लेकर भी अलग-अलग जानकारी सामने आई है। स्कूल के एक शिक्षक ने दो छात्राओं के घायल होने की बात कही, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों और घायल छात्राओं से मिली जानकारी के अनुसार, तीन छात्राएं करंट की चपेट में आई हैं। स्कूल की छत के पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग घटना की जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इस पर संबंधित विभागों का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार के 29 जिलों में कागजों पर बना दीं 799 प्लास्टिक कचरा प्रबंधन यूनिट, जियो टैगिंग से खुली पोल

बिहटा में 23 वर्षीय शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, स्कूल संचालक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

बिहार में SVU की बड़ी कार्रवाई, गोपालगंज की SDO कुमारी प्रेरणा कुमार और इंजीनियर पति के 6 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंटअप परीक्षा आज से शुरू, 27 नवंबर तक चलेगी; आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

विद्यापति भवन में महाकवि को श्रद्धांजलि, बिहार गीत और देशभक्ति की धुनों से गूंजा परिसर

बेटी शिवांगी की शादी का कोई कार्यक्रम रद्द नहीं, अनंत सिंह ने अटकलों पर लगाया विराम

Leave a Comment