मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

Jharkhand Weather: 13 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट के आसार

---Advertisement---
  • रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज, अगले दो दिनों तक तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी; सुबह हल्का कोहरा और रात में बढ़ेगी ठंड

रांची : झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। राज्य में 13 नवंबर से ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी रांची समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ेगी। हालांकि, इससे पहले अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

सुबह कोहरा, दिन में साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है। ऐसे में दिन के समय मौसम सामान्य रह सकता है, जबकि सुबह और रात में ठंड का एहसास अधिक होगा।

लातेहार में सबसे कम 12.1 डिग्री तापमान दर्ज

सोमवार को जारी मौसम आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। खूंटी में 12.3, लोहरदगा में 12.7, गुमला में 12.8, पश्चिमी सिंहभूम में 13.1, सिमडेगा में 13.9 और हजारीबाग में 14.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वी सिंहभूम में 16, सरायकेला में 16.1, बोकारो में 16.7, देवघर में 17.8 और दुमका में 18.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

पश्चिमी सिंहभूम में सबसे गर्म रहा दिन

अधिकतम तापमान के मामले में पश्चिमी सिंहभूम 31 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। दुमका में 30.9, सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम में 29.9, देवघर में 29.7, बोकारो में 29.3 और सरायकेला में 29.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा खूंटी में 28.2, गुमला में 27.5 और रांची में 27 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल दिन के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन 13 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ झारखंड में ठंड का असर तेज हो सकता है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment