मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

गिरिडीह में मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा, वाहन की टक्कर से युवक की मौत, फूफा घायल

---Advertisement---

गिरिडीह : तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी-बरहमसिया मार्ग पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका फूफा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आए फूफा-भतीजा

जानकारी के अनुसार, बिहार के बिसौली निवासी लाटो तुरी अपने ससुराल चंदौरी (तिसरी) आए हुए थे। सोमवार सुबह वह अपने भतीजे करण तुरी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बरहमसिया के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि करण तुरी सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

इलाज के दौरान युवक की मौत

परिजन दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। हालांकि, गिरिडीह ले जाने की तैयारी के दौरान ही करण तुरी की मौत हो गई। वहीं लाटो तुरी का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान और उसकी तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment