मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

गिरिडीह : घरेलू विवाद के बाद 32 वर्षीय युवक की मौत, भरकट्टा ओपी क्षेत्र में जांच जारी

---Advertisement---

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र स्थित केंदुआडीह के ठाकुर टोला में मंगलवार देर रात 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुनेश्वर विश्वकर्मा के पुत्र नरेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, जुआ खेलने के लिए पैसे मांगने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

जुआ खेलने के लिए पैसे मांगने पर हुआ था विवाद

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गा पूजा के दौरान जुआ खेलने के लिए पैसे मांगने को लेकर नरेश विश्वकर्मा और उनकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मृतक के पिता मुनेश्वर विश्वकर्मा ने बताया कि उनका बेटा जुआ खेलने के लिए पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं मिलने पर वह नाराज हो गया था। वहीं, पत्नी के अनुसार, नरेश शराब के नशे में घर आया था और जुआ खेलने के लिए पैसे मांग रहा था। पत्नी ने सुबह पैसे देने की बात कही, लेकिन इस पर विवाद बढ़ गया। पत्नी ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान नरेश ने उसे धक्का देकर कमरे में बंद कर दिया था। पत्नी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 12:30 बजे यह घटना हुई। उसे जब पति के बारे में जानकारी मिली, तो उसने आवाज लगाई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद भरकट्टा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार नारायण सिंह तथा ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment