मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

Bihar News: पति के दोस्त ने नवविवाहिता की चाकू मारकर हत्या की, बाइक की किस्त को लेकर था विवाद

---Advertisement---

बिहार : बिहार के भैरवस्थान थाना क्षेत्र के सर्वसीमा गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता काजल कुमारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस वारदात को उसके पति के दोस्त जतिन कामती ने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बाइक की किस्त के पैसों को लेकर काजल के पति और आरोपी के बीच विवाद चल रहा था। घटना के बाद आरोपी अपने एक नाबालिग साथी के साथ फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाइक की किस्त के पैसों को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, काजल कुमारी की शादी दरभंगा जिले के सोनपुर गांव निवासी शिवम कुमार से हुई थी। सोमवार शाम वह अपने ससुराल से मायके आई थी। इसी दौरान उसके साथ यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि काजल के पति शिवम कुमार ने अपने दोस्त जतिन कामती को बाइक खरीदने में मदद की थी। आरोप है कि बाइक की दो महीने की किस्त के पैसे लेने के बावजूद जतिन ने उन्हें जमा नहीं किया था। इसी बात को लेकर शिवम और जतिन के बीच फोन पर विवाद चल रहा था।

आरोप के मुताबिक, सोमवार शाम जतिन अपने एक नाबालिग साथी के साथ काजल के मायके पहुंचा। वहां उसने कथित तौर पर काजल की मां के साथ मारपीट की। जब काजल ने इसका विरोध किया, तो उस पर चाकू से चार वार किए गए। गंभीर रूप से घायल काजल की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

शव के अंतिम संस्कार को लेकर भी हुआ विवाद

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार रात पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतका के मायके वाले शव लेकर कथित आरोपी जतिन के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने अंतिम संस्कार करने की बात कही। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने पर शव का अंतिम संस्कार गांव के गाछी में किया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल रहा।

मां ने दो आरोपियों के खिलाफ दिया आवेदन

इस मामले में काजल की मां ने जतिन कामती और उसके नाबालिग साथी के खिलाफ पुलिस को आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घटना के पीछे के विवाद के साथ आरोपियों की भूमिका की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चतरा में एवीएस कोल कंपनी के कार्यालय पर फायरिंग, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरा पत्र वायरल

गिरिडीह से अगवा नाबालिग ओडिशा में सकुशल बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश

गोड्डा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; पिता ने पति और सास पर लगाया हत्या का आरोप

साहिबगंज में संदिग्ध हालत में महिला की मौत, सुबह घर में मिला शव; मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

गिरिडीह में नाबालिग किशोरी की संदिग्ध मौत, शव को जंगल में दफनाने की तैयारी का आरोप; 4 लोग हिरासत में

सरायकेला में 19 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, प्रेमिका और मां से पुलिस कर रही पूछताछ

Leave a Comment