रांची : झारखंड राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 18 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। बैठक दोपहर 3 बजे से रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के कैबिनेट कक्ष में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। छठ महापर्व के बाद होने वाली इस बैठक में राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार कर सकती है। विभिन्न विभागों की ओर से भेजे गए प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। हालांकि, बैठक के एजेंडे और स्वीकृत होने वाले प्रस्तावों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
प्रोजेक्ट भवन में होगी बैठक
अधिसूचना के अनुसार, कैबिनेट की बैठक 18 नवंबर को दोपहर 3 बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित कैबिनेट कक्ष में होगी। बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की उम्मीद है।






