मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 10 अक्टूबर से ‘दिल्ली चलो’ अभियान

---Advertisement---

रांची : मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर से ‘दिल्ली चलो’ अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा है कि अगर 10 अक्टूबर तक ज्ञानेश कुमार पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो देशभर से समर्थक दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर कूच करेंगे।

मुंबई प्रदर्शन के बाद दिल्ली कूच का ऐलान

CJP ने यह घोषणा मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए प्रदर्शन के बाद की। पार्टी का कहना है कि प्रस्तावित अभियान का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी मांगों को उठाना और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की मांग करना है। अभिजीत दिपके ने अभियान को शांतिपूर्ण आंदोलन बताया है। CJP की ओर से कहा गया है कि यदि प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पहुंचने के दौरान पुलिस या सुरक्षा बलों द्वारा किसी स्थान पर रोका जाता है, तो वहीं से आंदोलन जारी रखा जाएगा। पार्टी ने ऐसे स्थान को ही ‘जंतर-मंतर’ बनाने की बात कही है।

चुनाव आयोग और मतदाता सूची को लेकर भी उठाए सवाल

CJP ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में हुए बदलावों को लेकर भी सवाल उठाए हैं। पार्टी की ओर से 2025 की मतदाता सूचियों को फ्रीज करने और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित 2023 के कानून को खत्म करने जैसी मांगें भी रखी गई हैं। वहीं, चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ज्ञानेश कुमार वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। उन्होंने 19 फरवरी 2025 को 26वें CEC के रूप में पदभार संभाला था। CJP ने कहा है कि उसका आंदोलन महात्मा गांधी के बताए शांतिपूर्ण विरोध के रास्ते पर होगा। 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर आगे की स्थिति पुलिस और प्रशासन की अनुमति तथा व्यवस्था पर भी निर्भर करेगी।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment