मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

कांग्रेस के ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत मांडर में ग्राम चौपाल, SIR और PESA पर चर्चा

---Advertisement---
  • चान्हो प्रखंड में पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ हुआ संवाद; कांग्रेस नेताओं ने ग्राम प्रधानों के अधिकार, दायित्व और ग्रामसभा की भूमिका की दी जानकारी

रांची : कांग्रेस के ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत बुधवार को मांडर विधानसभा क्षेत्र के चान्हो प्रखंड में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और पेसा कानून (PESA Act) को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान पेसा नियमावली के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही ग्राम प्रधानों के अधिकारों, दायित्वों और ग्रामसभा की भूमिका पर भी विस्तार से बात की गई।

झारखंड प्रभारी के. राजू समेत कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू मौजूद रहे। उनके साथ प्रदेश सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी और अवनीश कजला, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश पॉल मुजनी, जिला प्रभारी रियाजुल अंसारी, जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, संजय कुमार और सुभाष नायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम चौपाल के माध्यम से कांग्रेस ने ग्रामीणों और पारंपरिक ग्राम प्रधानों के बीच SIR एवं पेसा कानून से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment