मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

जामताड़ा में मैनपावर एजेंसी का करार खत्म हुए चार महीने, नई निविदा अब तक अटकी

---Advertisement---
  • जुलाई 2026 में समाप्त हुआ था कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स का अनुबंध; करीब 550 कर्मियों के जरिए सदर अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में मिल रही सेवाएं, दिसंबर में टेंडर निकालने की तैयारी

जामताड़ा : जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली आउटसोर्सिंग एजेंसी कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स का अनुबंध समाप्त हुए चार महीने से अधिक समय बीत चुका है। इसके बावजूद नई निविदा प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग पुरानी एजेंसी को लगातार एक्सटेंशन देकर काम चला रहा है। जानकारी के अनुसार, एजेंसी का आधिकारिक अनुबंध जुलाई 2026 में समाप्त हो गया था। नवंबर का महीना खत्म होने को है, लेकिन सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से नई निविदा जारी करने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। ऐसे में पुरानी एजेंसी को ही समय-समय पर विस्तार देकर सेवाएं जारी रखने की जिम्मेदारी दी जा रही है। कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स को जामताड़ा सदर अस्पताल के अलावा जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में मानव संसाधन उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके तहत करीब 550 कर्मी कार्यरत हैं। ये कर्मचारी अस्पतालों में साफ-सफाई, सुरक्षा, संचालन और दूसरी जरूरी व्यवस्थाओं में सहयोग करते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका है।

चार महीने बाद भी नई निविदा प्रक्रिया शुरू नहीं

प्रशासनिक और विभागीय व्यवस्था के तहत किसी सेवा प्रदाता एजेंसी का अनुबंध समाप्त होने से पहले ही नई निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी जानी चाहिए, ताकि समय पर नई एजेंसी का चयन हो सके और स्वास्थ्य संस्थानों में मानव संसाधन की उपलब्धता प्रभावित न हो। लेकिन जामताड़ा में जुलाई में करार समाप्त होने के बाद भी करीब चार महीने तक नई निविदा प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। इस दौरान विभाग पुरानी एजेंसी को एक्सटेंशन देकर काम कराता रहा। पड़ोसी जिले गिरिडीह में संबंधित आउटसोर्सिंग एजेंसी का अनुबंध समाप्त होने के बाद नई निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहां नई एजेंसी के चयन के लिए विभागीय कार्रवाई आगे बढ़ रही है। इसके उलट जामताड़ा में अब तक टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं होने से पुरानी एजेंसी ही विस्तार के आधार पर काम कर रही है।

दिसंबर में टेंडर निकालने की तैयारी : सिविल सर्जन

मामले पर सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में मैनपावर उपलब्ध कराने वाली कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स का अनुबंध जुलाई में समाप्त हो गया था। इसके बाद से एजेंसी को एक्सटेंशन देकर काम लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक बैठक भी आयोजित की जा चुकी है। विभाग दिसंबर में नया टेंडर निकालने का प्रयास करेगा। इसके बाद निविदा से जुड़ी निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। टेंडर में शामिल होने वाली एजेंसियों के दस्तावेजों और निर्धारित पात्रता मानकों की जांच के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार में बेचने के लिए ले जा रहा था शराब, जामताड़ा स्टेशन पर 12 बोतलों के साथ युवक गिरफ्तार

जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर गोटीडीह मोड़ के पास सोमवार तड़के हुआ हादसा; दो घायलों की हालत गंभीर, सभी रांची के रहने वाले

नवजात की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा, दूसरे बच्चे को ले जाने की कोशिश का आरोप

ट्रेन में तेज आवाज में मोबाइल पर बात की तो हो सकती है 6 महीने की जेल, रेलवे ने जारी किए सख्त निर्देश

जामताड़ा में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, RTO चालान और PhonePe Cashback के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

1.47 करोड़ से बने ऐतिहासिक राजा बांध में दरारें, मरम्मती कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Leave a Comment