मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

रांची समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके, नेपाल में था केंद्र; सुबह 7:02 बजे हिली धरती

---Advertisement---

रांची : झारखंड की राजधानी रांची सहित कई इलाकों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 7 बजकर 2 मिनट पर धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग एहतियात के तौर पर घरों और अपार्टमेंट से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर जमा हो गए। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 दर्ज की गई। इसका केंद्र नेपाल में था और भूकंप जमीन से करीब 20 किलोमीटर नीचे आया। कुछ शुरुआती मीडिया रिपोर्टों में इसकी तीव्रता 5.4 बताई गई है।

नेपाल के कोशी प्रदेश में था भूकंप का केंद्र

भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रदेश के क्षेत्र में दर्ज किया गया। NCS के मुताबिक, इसका स्थान 27.855 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.909 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। भूकंप की गहराई करीब 20 किलोमीटर दर्ज की गई। इसका असर नेपाल के अलावा भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया। रिपोर्टों के मुताबिक, बिहार, सिक्किम और उत्तर बंगाल के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। बांग्लादेश, भूटान और चीन के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी धरती हिलने की खबरें सामने आईं। सुबह के समय लोग अपनी दिनचर्या शुरू कर रहे थे। इसी दौरान पंखे और घरों में रखे सामान के हिलने से लोगों को भूकंप का एहसास हुआ। घबराए लोग सुरक्षा के लिहाज से घरों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों पर कुछ देर तक इंतजार करते रहे।

फिलहाल नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

भूकंप के बाद शुरुआती रिपोर्टों में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं दी गई है। हालांकि, प्रभावित इलाकों में स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment