मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मधु कोड़ा के सहयोगी मनोज पुनमिया को राहत, जब्त सामान लौटाने की मिली अनुमति

---Advertisement---

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके सहयोगी मनोज कुमार बाबूलाल पुनमिया ने जब्त सामान की वापसी के लिए अदालत में याचिका दाखिल की। मामले की सुनवाई के बाद ED की विशेष अदालत ने जब्त सामान लौटाने की अनुमति दे दी है। यह मामला ED के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में चल रहा है। मधु कोड़ा से जुड़े इस मामले में पूर्व मंत्री कमलेश सिंह, विनोद कुमार सिन्हा, अरविंद व्यास, विजय जोशी, मनोज कुमार बाबूलाल पुनमिया, ललित जैन और अनिल आदिनाथ बस्तावाड़े को आरोपी बनाया गया है। मामला वर्ष 2009 में सामने आए कथित घोटालों, हवाला लेनदेन और निवेश से जुड़ा है। ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत केस दर्ज किया था।

ट्रायल पर रोक और सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

मामले में रांची की विशेष PMLA अदालत ने मधु कोड़ा और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे। इसके खिलाफ मधु कोड़ा ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। नवंबर 2023 में हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। इसके बाद अक्टूबर 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने ED को इस रोक को हटवाने के लिए झारखंड हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया था। ED के आरोपपत्र में दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग की राशि में बदलाव को लेकर भी मधु कोड़ा ने याचिका दाखिल की थी। अक्टूबर 2026 में झारखंड हाईकोर्ट ने आरोपों में बदलाव को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी। अब इसी मामले में मनोज पुनमिया की जब्त सामान की वापसी से जुड़ी याचिका पर अदालत ने अनुमति दी है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र से पहले CM हेमंत सोरेन आज विधायकों के साथ करेंगे बैठक

पैकेज्ड पानी के सैंपल पर विवाद, बिसलेरी ने जारी किया बयान; कहा- हमारे उत्पाद पीने के लिए सुरक्षित

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर स्पीकर का संकल्प, कहा- अंतिम व्यक्ति की आवाज सदन तक पहुंचाना प्राथमिकता

जेलर उमाशंकर पांडेय हत्याकांड में नया मोड़, अखिलेश सिंह ने 2002 की गिरफ्तारी को बनाया बचाव का आधार

अंबा प्रसाद के सामने नई सियासी राह की चुनौती, BJP-AJSU या JLKM में जाने की अटकलें; कांग्रेस में रहेंगी या बदलेंगी पाला?

2050 के झारखंड का विजन तैयार कर रही सरकार, CM हेमंत सोरेन बोले- आंदोलनकारियों के सपनों को करना है साकार

Leave a Comment