मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

दुमका में कोल ब्लॉक के विरोध में बवाल, पुलिस पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला; 12 जवान घायल

---Advertisement---

दुमका : झारखंड के दुमका जिले में प्रस्तावित कोल ब्लॉक को लेकर विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। शिकारीपाड़ा प्रखंड के बादलपाड़ा-कल्याणपुर क्षेत्र में रविवार देर रात ग्रामीणों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। बताया जा रहा है कि कोल ब्लॉक के बोरिंग कार्य को लेकर आयोजित ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों ने कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। उन्हें छुड़ाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में 12 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कंपनी के कर्मचारियों को बनाया गया था बंधक

जानकारी के अनुसार, रविवार को प्रस्तावित कोल ब्लॉक के बोरिंग कार्य को लेकर ग्रामसभा आयोजित की गई थी। इस दौरान कोल ब्लॉक का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलने पर देर शाम शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों को मुक्त कराने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीणों ने कर्मचारियों को छोड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद रात करीब 12 बजे पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल भेजा गया। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। जवानों के मुताबिक, उन पर लाठी-डंडों से भी हमला किया गया। इस टकराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

रात दो बजे अस्पताल पहुंचे घायल जवान

घायल पुलिसकर्मियों को रात करीब दो बजे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। घायलों में आनंद मुर्मू, चार्ल्स मुर्मू, फूल कुमार यादव, विनोद दास, पूनम देवी, मुन्ना कुमार, शिवजी यादव, अनिल दास और अमरनाथ कुमार शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अनिकेत सचान भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और इलाज की जानकारी ली।

हमले में शामिल लोगों की पहचान में जुटा प्रशासन

डीडीसी अनिकेत सचान ने बताया कि कोल माइंस को लेकर ग्रामसभा आयोजित की गई थी। इसी दौरान हंगामा हुआ और लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। प्रशासन घटना में शामिल लोगों की पहचान कर रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। कोल ब्लॉक के विरोध को लेकर उत्पन्न तनाव के बाद प्रशासन की चुनौती कानून-व्यवस्था बनाए रखने की है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment