मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

झामुमो विधायक निरल पूर्ति चुने गए उत्कृष्ट विधायक, विधानसभा स्थापना दिवस पर मिलेगा सम्मान

---Advertisement---

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक निरल पूर्ति को झारखंड विधानसभा का उत्कृष्ट विधायक चुना गया है। विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने शुक्रवार को मीडिया को यह जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि चयन समिति ने निरल पूर्ति के नाम पर सहमति जताते हुए उन्हें उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए चुना है। निरल पूर्ति चार बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं।

चयन समिति में शामिल थे ये सदस्य

उत्कृष्ट विधायक के चयन के लिए गठित समिति में विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राजद विधायक सुरेश पासवान, पत्रकार विनय कुमार और विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार शामिल थे। समिति ने विचार-विमर्श के बाद निरल पूर्ति का चयन किया। विधानसभा स्थापना दिवस समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद धर्मेंद्र तिवारी ने संजय झा से की मुलाकात, संगठन विस्तार को लेकर बताई प्राथमिकता

नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, PM मोदी के बिहार दौरे और ‘नीतीश सेतु’ के लोकार्पण पर हुई चर्चा

PM Modi Vaishali Visit: 20 लाख वर्गफीट में तैयार हो रहा भव्य पंडाल, 14 पार्किंग स्थल; प्रधानमंत्री के स्वागत की पूरी तैयारी

रांची में बंद पड़े मकान से मिला युवक का सिरकटा शव, एक महीने पुरानी बताई जा रही मौत; पहचान में जुटी पुलिस

चक्रवात का असर: झारखंड में 20 नवंबर को भी कई ट्रेनें रद्द, वंदे भारत समेत 19 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित; देखें पूरी लिस्ट

महिला सुरक्षा पर भाजपा प्रवक्ता शोभा यादव ने हेमंत सरकार को घेरा, महिला आयोग की निष्क्रियता और भूषण बाड़ा मामले पर उठाए सवाल

Leave a Comment