मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

रांची में BAU कैंपस के बंद आवास से 50 लाख के जेवर चोरी, लाइसेंसी राइफल भी ले उड़े चोर

---Advertisement---

रांची : कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) के आरएसी कैंपस में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने विश्वविद्यालय कर्मचारी दीपू उपाध्याय के बंद आवास को निशाना बनाकर करीब 320 ग्राम सोने और 450 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसके अलावा घर में रखी लाइसेंसी .315 बोर की राइफल भी चोर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी 19 नवंबर की सुबह उस समय मिली, जब दीपू उपाध्याय अपने घर लौटे। घर का मुख्य दरवाजा और अंदर रखे बक्से का ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरा देखकर उन्होंने जांच की, तो जेवरात और राइफल गायब मिले। पीड़ित ने कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

छठ मनाने गांव गए थे दीपू उपाध्याय

दीपू उपाध्याय के मुताबिक, वह 13 नवंबर को छठ पूजा मनाने अपने पैतृक गांव कल्याणपुर, भोजपुर (बिहार) गए थे। घर से निकलने से पहले उन्होंने पड़ोसी मोहम्मद मोइज उर्फ सोनू से आवास की निगरानी करने का आग्रह किया था। 19 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे जब वह वापस लौटे, तो घर के मुख्य लोहे के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली। अंदर जाने पर दूसरे कमरे और बड़े बक्से का ताला व कुंडी भी उखड़ा हुआ पाया गया। घर का सामान फर्श और पलंग पर बिखरा पड़ा था। जांच करने पर बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और लाइसेंसी राइफल गायब मिली।

320 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी के जेवर गायब

पीड़ित के अनुसार, चोर करीब 320 ग्राम सोने के आभूषण ले गए हैं। इनमें सोने का हार, चेन, चूड़ियां, अंगूठियां, झुमके, टीका, नथिया और बच्चे का महावीरी लॉकेट शामिल हैं। इसके अलावा करीब 450 ग्राम चांदी के आभूषण, पायल और बिछिया के पांच सेट भी चोरी हुए हैं। चोरों ने बक्से में रखी लाइसेंसी .315 बोर की राइफल भी नहीं छोड़ी। एक ही वारदात में कीमती जेवरात और लाइसेंसी हथियार चोरी होने से पुलिस मामले को गंभीरता से जांच रही है।

डॉग स्क्वायड और FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

चोरी की सूचना मिलने के बाद कांके थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस चोरी से जुड़े सुराग तलाश रही है। वहीं, पीड़ित ने विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कैंपस की सुरक्षा के लिए निजी एजेंसी के गार्ड तैनात हैं। इसके बावजूद परिसर के भीतर स्थित आवास का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और लाइसेंसी राइफल चोरी कर ली गई। घटना के बाद BAU कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस चोरों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रांची में खराब मौसम से हवाई यातायात प्रभावित, 14 फ्लाइट्स रद्द; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

हजारीबाग में पुलिस वाहन से कूदकर भागने लगा राहुल दुबे गैंग का अपराधी, तुषार मिश्रा गिरफ्तार

राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद धर्मेंद्र तिवारी ने संजय झा से की मुलाकात, संगठन विस्तार को लेकर बताई प्राथमिकता

झामुमो विधायक निरल पूर्ति चुने गए उत्कृष्ट विधायक, विधानसभा स्थापना दिवस पर मिलेगा सम्मान

रांची में बंद पड़े मकान से मिला युवक का सिरकटा शव, एक महीने पुरानी बताई जा रही मौत; पहचान में जुटी पुलिस

चक्रवात का असर: झारखंड में 20 नवंबर को भी कई ट्रेनें रद्द, वंदे भारत समेत 19 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित; देखें पूरी लिस्ट

Leave a Comment