मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातू से राष्ट्रीय जनजातीय गौरव यात्रा शुरू, अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि

---Advertisement---

रांची : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उनकी जन्मस्थली उलिहातू से राष्ट्रीय जनजातीय गौरव यात्रा की शुरुआत हुई। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय पदयात्रा को भगवान बिरसा मुंडा के वंशज ने पारंपरिक झंडा दिखाकर रवाना किया। यात्रा शुरू होने से पहले उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान उनके वंशजों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, एसटी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो, प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक और पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व गंगोत्री कुजूर समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भगवान बिरसा मुंडा का विशेष रथ बना आकर्षण

यात्रा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा से सुसज्जित विशेष रथ मुख्य आकर्षण है। यह रथ धरती आबा के संघर्ष, बलिदान और गौरवशाली इतिहास का संदेश लेकर पदयात्रा के साथ आगे बढ़ेगा। यात्रा के जरिए उनके विचारों और जनजातीय समाज के ऐतिहासिक योगदान को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उलिहातू से खूंटी तक पहले दिन 28 किलोमीटर की पदयात्रा

राष्ट्रीय जनजातीय गौरव यात्रा पहले दिन उलिहातू से करीब 28 किलोमीटर की दूरी तय कर खूंटी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेगी। यहां पहले दिन की यात्रा का विश्राम होगा। इसके बाद पदयात्रा निर्धारित पड़ावों से होते हुए रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल तक पहुंचेगी। 15 नवंबर को उनकी जयंती के अवसर पर समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ यात्रा का समापन होगा।

जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने का उद्देश्य

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा के विचारों, संघर्ष और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके माध्यम से जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और समाज के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को भी याद किया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के शोषण और अत्याचार के खिलाफ ऐतिहासिक उलगुलान का नेतृत्व किया था। जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष आज भी जनजातीय समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

2021 से मनाया जा रहा है जनजातीय गौरव दिवस

भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को खूंटी जिले के उलिहातू गांव में हुआ था। केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 से उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की। इसका उद्देश्य देश के जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों और जनजातीय समाज के ऐतिहासिक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देना है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कैंसर की दवाओं की नई कीमतों की जांच के लिए रांची में छापेमारी जैसा अभियान, दवा दुकानों और अस्पतालों में खंगाले गए बिल

रांची के होटवार जेल में 20 वर्षीय बंदी से सामूहिक यौन हिंसा का आरोप, जेल अधीक्षक समेत 18 पर FIR

छठ पर रांची में ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव, 15 नवंबर को सुबह 8 से रात 11 बजे तक मालवाहक वाहनों की नो एंट्री

रांची में बदला छठ घाटों का नजारा, 74 घाटों पर सजावट से लेकर सुरक्षा तक के पुख्ता इंतजाम

सूर्य हांसदा एनकाउंटर को सीता सोरेन ने बताया फर्जी, CBI जांच की मांग से झारखंड की सियासत गरमाई

SIR: झारखंड में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और मौका, 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप

Leave a Comment