मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, ग्रामीणों ने एक घंटे तक किया सड़क जाम

---Advertisement---

जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिले में सड़क हादसे में एक अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बिंदापाथर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर गुहीयाजोड़ी के पास रविवार रात करीब 7 बजे हुई। बताया जा रहा है कि 45 से 50 वर्ष की महिला को एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम रखा। सड़क जाम होने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हटाया गया सड़क जाम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा लिया। इसके बाद मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों के माध्यम से उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है।

गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर सुरक्षा की मांग

इस घटना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता पिंटू यादव ने सड़क सुरक्षा पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की। साथ ही कहा कि सड़क पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी पहल होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस मृत महिला की पहचान और हादसे में शामिल वाहन की तलाश में जुटी है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment