मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

जामताड़ा में 31 अक्टूबर को रोजगार मेला, 879 से अधिक पदों पर भर्ती का मौका

---Advertisement---

जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर जिला नियोजनालय की ओर से राजकीय आईटीआई कॉलेज, करमाटांड़ में यह मेला लगेगा। इसमें 9 स्थानीय और बाहरी निजी नियोजक हिस्सा लेंगे। रोजगार मेले के माध्यम से 879 से अधिक पदों पर नियुक्ति का अवसर मिलेगा।

8वीं पास से इंजीनियरिंग डिग्री धारकों तक को मौका

रोजगार मेले में आठवीं पास अभ्यर्थियों से लेकर इंजीनियरिंग डिग्री धारकों तक आवेदन कर सकेंगे। विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं के आधार पर निजी कंपनियों में अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें डिप्लोमा अप्रेंटिस, ट्रेनी, वीडियो क्रिएटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टेली कॉलर, असेंबली ऑपरेटर, क्वालिटी डिपार्टमेंट, सीएनसी ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, बाउंसर, इंश्योरेंस कंसल्टेंट और मशीन ऑपरेटर समेत कई पद शामिल हैं।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए पंजीकरण जरूरी

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए जिला नियोजनालय में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जिन इच्छुक युवाओं ने अब तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है, वे जिला नियोजनालय कार्यालय या झार नियोजन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे मेले में शामिल होने से पहले अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर लें, ताकि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने में परेशानी न हो।

ये दस्तावेज लेकर पहुंचें अभ्यर्थी

रोजगार मेले में शामिल होने वाले युवाओं को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज रखने होंगे:

  • सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति
  • जाति प्रमाण पत्र
  • स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड की छायाप्रति
  • अपडेटेड बायोडाटा (रिज्यूमे)

जानें रोजगार मेले का समय और स्थान

रोजगार मेला 31 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसका आयोजन राजकीय आईटीआई कॉलेज, करमाटांड़, जामताड़ा में किया जाएगा। जिला नियोजनालय की ओर से इच्छुक युवाओं से निर्धारित समय पर जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचने और रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार में बेचने के लिए ले जा रहा था शराब, जामताड़ा स्टेशन पर 12 बोतलों के साथ युवक गिरफ्तार

जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर गोटीडीह मोड़ के पास सोमवार तड़के हुआ हादसा; दो घायलों की हालत गंभीर, सभी रांची के रहने वाले

ट्रेन में तेज आवाज में मोबाइल पर बात की तो हो सकती है 6 महीने की जेल, रेलवे ने जारी किए सख्त निर्देश

जामताड़ा में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, RTO चालान और PhonePe Cashback के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

1.47 करोड़ से बने ऐतिहासिक राजा बांध में दरारें, मरम्मती कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल

जामताड़ा में गोचर भूमि पर ग्लाइको पाइप फैक्ट्री निर्माण का आरोप, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने मांगी जांच

Leave a Comment