मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

रांची : हटिया स्टेशन से लापता हुआ लातेहार का संदीप उरांव, 4 दिन से नहीं मिला कोई सुराग

---Advertisement---

रांची : चेन्नई से अपने घर लातेहार लौट रहा 24 वर्षीय संदीप उरांव हटिया रेलवे स्टेशन से लापता हो गया है। संदीप लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के इचाक गांव का रहने वाला है। परिजनों के मुताबिक, वह दुर्गा पूजा के मौके पर घर लौट रहा था। सोमवार को हटिया स्टेशन पहुंचने के बाद उसने परिवार को इसकी जानकारी भी दी थी, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन लगातार संदीप की तलाश कर रहे हैं। चार दिन बीत जाने के बाद भी उसका सुराग नहीं मिलने से परिवार के लोग परेशान हैं।

हटिया स्टेशन पहुंचने की दी थी जानकारी

जानकारी के अनुसार, संदीप चेन्नई से धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस में सवार होकर घर लौट रहा था। सोमवार को वह हटिया रेलवे स्टेशन पर उतरा और अपने परिवार को फोन कर इसकी जानकारी दी। घरवाले उसके पहुंचने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों का कहना है कि बुधवार शाम तक संदीप के मोबाइल फोन पर कॉल करने पर रिंग जा रही थी, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। इसके बाद बुधवार देर रात उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

रांची और आसपास के इलाकों में तलाश जारी

संदीप के लापता होने के बाद परिजन अपने स्तर पर उसकी तलाश कर रहे हैं। रांची और आसपास के इलाकों में भी उसकी खोजबीन की जा रही है। हालांकि, अभी तक उसके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजनों को समझ नहीं आ रहा कि हटिया स्टेशन पर उतरने और घर पहुंचने की जानकारी देने के बाद संदीप कहां चला गया। फिलहाल परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। परिजनों ने आम लोगों से संदीप उरांव के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर मदद करने की अपील की है। जानकारी देने के लिए इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है 9633858354, 9691666872 परिजन संदीप की सुरक्षित वापसी की उम्मीद में उसकी तलाश कर रहे हैं।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छठ पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, रांची होकर चलेगी गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन; देखें पूरा शेड्यूल

परीक्षार्थियों और छठ यात्रियों को राहत, पूर्व रेलवे ने घोषित कीं कई स्पेशल ट्रेनें; यहां देखें पूरा शेड्यूल

ट्रैक मरम्मत के कारण 31 अक्टूबर और 3 नवंबर को चार मेमू ट्रेनें रद्द, आसनसोल-बर्द्धमान रूट के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

आसनसोल मंडल में ट्रैक मरम्मत से 29 अक्टूबर से 30 नवंबर तक ट्रेनें प्रभावित, कई सेवाएं रद्द

Jamshedpur News: टाटानगर से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन शुरू, सांसद विद्युत महतो ने दिखाई हरी झंडी

पलामू-गढ़वा से जयपुर के लिए 26 अक्टूबर से चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, सांसद वीडी राम ने जताया आभार

Leave a Comment