मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

हजारीबाग में कोयला ढुलाई कर रहे हाइवा की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क जाम

---Advertisement---

हजारीबाग : बड़कागांव में कोयला ढुलाई में लगे पीआरसीएल कंपनी के हाइवा वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनबरसा गांव निवासी रामदेव रजक (50) के रूप में हुई है। रामदेव बड़कागांव के प्रेम नगर में रहते थे और पीआरसीएल कंपनी में ही काम करते थे।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर रखा शव

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने शव को हजारीबाग-बड़कागांव मुख्य सड़क पर रखकर जाम कर दिया। इसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा। पीआरसीएल कंपनी एनटीपीसी के पकरी बरवाडीह कोल माइंस से बानादाग रेलवे साइडिंग तक कोयला ढुलाई का काम करती है। हादसे में इसी कंपनी के कोयला ढुलाई वाहन की चपेट में आने से मजदूर की जान गई।

ग्रामीणों ने कोयला ढुलाई व्यवस्था पर उठाए सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि हजारीबाग-बड़कागांव मुख्य सड़क पर लगातार सड़क हादसे होते रहते हैं और अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों ने कोयला ढुलाई की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए एनटीपीसी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों ने सड़क पर कोयला ढुलाई करने वाले वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment