मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

दीपावली पर अंधेरे में रहा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, लेबर रूम में दो दिनों तक प्रभावित रही प्रसव सेवा

---Advertisement---

हजारीबाग : दीपावली की रात जब पूरा शहर रोशनी से जगमगा रहा था, तब हजारीबाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लेबर रूम में सन्नाटा पसरा रहा। प्रसव सेवाएं बाधित होने के कारण गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सिजेरियन मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हुए हंगामे के विरोध में चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार कर दिया था। इसका असर लगातार दो दिनों तक लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर की सेवाओं पर पड़ा।

डॉक्टरों के इंतजार में भटकती रहीं गर्भवती महिलाएं

अस्पताल में चिकित्साकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद डॉक्टरों के ड्यूटी पर नहीं पहुंचने की बात सामने आई है। ऐसे में प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिलाओं को समय पर इलाज नहीं मिल सकासरकारी अस्पताल में सुरक्षित प्रसव की उम्मीद लेकर पहुंची गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के परिजनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई मरीजों को मजबूरन दूसरे अस्पतालों में इलाज के लिए जाना पड़ा।

सिजेरियन मरीज की मौत के बाद चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार

जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में सिजेरियन प्रसव के दौरान एक मरीज की मौत के बाद हंगामा हुआ था। इस घटना के विरोध में चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इसके चलते लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर की सेवाएं प्रभावित हुईं। इसका खामियाजा उन गर्भवती महिलाओं को भुगतना पड़ा, जिन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत थी।

दीपावली पर स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

दीपावली जैसे बड़े त्योहार के दौरान सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसव और आपातकालीन सेवाओं का प्रभावित होना कई सवाल खड़े करता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के दौरान गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों के इलाज की वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई? आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी किसकी थी? शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इस स्थिति ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों और अस्पताल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और मरीजों को निर्बाध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए क्या व्यवस्था की जाती है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment