मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 342 अंक टूटा; ITC के शेयरों में 2.88% की कमजोरी

---Advertisement---
  • आईटी शेयरों में खरीदारी, लेकिन बाजार पर बिकवाली का दबाव

रांची : भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 341.98 अंक फिसलकर 72,296.72 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 110.45 अंक टूटकर 22,492.60 पर कारोबार करता नजर आया। इससे पहले सेंसेक्स 254.02 अंक की गिरावट के साथ 72,384.68 और निफ्टी 89.75 अंक नीचे 22,513.30 पर खुला था। 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 24 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि केवल 6 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। बाजार में बिकवाली का दबाव अधिक रहने से प्रमुख सेक्टरों के अधिकांश शेयर कमजोर रहे।

ITC, अडानी पोर्ट्स और पावर ग्रिड में सबसे ज्यादा गिरावट

टॉप लूजर शेयरों में ITC 2.88 फीसदी की गिरावट के साथ सबसे नीचे रहा। इसके अलावा अडानी पोर्ट्स 2.31 फीसदी, पावर ग्रिड 1.86 फीसदी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 1.40 फीसदी और इंटरग्लोब एविएशन 1.62 फीसदी तक कमजोर हुए। वहीं अन्य गिरने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल रहे।

टीसीएस और अन्य आईटी शेयरों में दिखी मजबूती

गिरते बाजार के बीच आईटी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। टीसीएस 2.15 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा। इसके अलावा एचसीएल टेक 1.70 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.63 फीसदी और इंफोसिस 1.55 फीसदी मजबूत हुए। ट्रेंट और टाइटन के शेयरों में भी क्रमशः 0.78 फीसदी और 0.41 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि आईटी शेयरों की मजबूती भी बाजार की कुल कमजोरी को संभाल नहीं सकी और प्रमुख सूचकांक दबाव में बने रहे।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment