मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

पलामू में 22 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत, घर से पिस्टल बरामद; जांच में जुटी पुलिस

---Advertisement---

पलामू : नवाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमर जीत चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक को घर के अंदर ही गोली लगी थी। घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक पिस्टल बरामद की है, जिसे प्रारंभिक जांच में अवैध हथियार बताया जा रहा है।

घर के अंदर गोली लगने से हुई मौत

घटना की जानकारी मिलने के बाद नवाबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद पिस्टल को जब्त कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक को गोली कैसे लगी और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई। घटना को लेकर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

नवाबाजार थाना अधिकारी संजय यादव ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने हथियार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment