मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार के इस्तीफे की मांग, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेगा INDIA गठबंधन

---Advertisement---

रांची : INDIA गठबंधन का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार, 9 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेगा। विपक्षी दलों के नेता चुनाव आयोग के कामकाज, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे।

15 की जगह 10 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल पर बनी सहमति

रिपोर्ट के मुताबिक, INDIA गठबंधन ने राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए 7 से 9 अक्टूबर के बीच का समय मांगा था। इसके बाद राष्ट्रपति भवन ने प्रतिनिधिमंडल से मिलने पर सहमति जताई। बताया गया है कि राष्ट्रपति सचिवालय ने प्रतिनिधिमंडल में 15 के बजाय 10 सदस्यों को शामिल करने का आग्रह किया था। INDIA गठबंधन ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।

राहुल गांधी, खड़गे और अखिलेश यादव समेत कई नेता होंगे शामिल

सूत्रों के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित अन्य विपक्षी नेता शामिल हो सकते हैं। विपक्षी गठबंधन राष्ट्रपति के सामने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंताएं रखेगा। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment