मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

गोड्डा में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 80 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ 4 गिरफ्तार

---Advertisement---

गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरिपुर और जमनी पहाड़पुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 80 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। इसके अलावा पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, चार स्मार्टफोन, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 3 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी टीम ने की। मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

गुप्त सूचना पर हरिपुर गांव में हुई छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि हरिपुर गांव में बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में विशेष टीम ने गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने अंकित कुमार साह उर्फ लल्टू और अभिषेक कापरी को गिरफ्तार किया। तलाशी में अंकित के पास से 40 ग्राम ब्राउन शुगर, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, स्मार्टफोन और 3 हजार रुपये नकद बरामद हुए। वहीं, अभिषेक के पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर, एक स्मार्टफोन और बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की गई।

आरोपियों की निशानदेही पर दो अन्य गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के नाम बताए। इसके आधार पर पुलिस टीम ने जमनी पहाड़पुर गांव में छापेमारी की और बादल कुमार साह तथा संदीप कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान बादल के पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर और एक स्मार्टफोन बरामद हुआ। वहीं, संदीप के पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, स्मार्टफोन और स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त की गई।

चारों आरोपियों को भेजा गया जेल, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी कथित तौर पर नशे के अवैध कारोबार और सेवन में शामिल थे। इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 212/2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, इस गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment