मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

गिरिडीह में रेलवे ट्रैक पर महिला का शव बरामद, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

---Advertisement---

गिरिडीह : इसरी रेलवे फाटक के पास सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव बरामद हुआ। महिला की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

लोको पायलट ने दी शव की सूचना

रेलवे के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11:02 बजे दीक्षाभूमि एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11046) के लोको पायलट ने पारसनाथ स्टेशन के ऑन-ड्यूटी स्टेशन मास्टर को ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी। शव यूपी लाइन के किलोमीटर संख्या 316/27 के पास मिला था। यह स्थान इसरी रेलवे फाटक से करीब 500 मीटर पहले बताया गया है। सूचना मिलते ही आरपीएफ, पीडब्ल्यूआई और स्थानीय थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

पुलिस कर रही महिला की पहचान की कोशिश

सूचना मिलने के बाद संबंधित कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। करीब 11:21 बजे रेलवे ट्रैक को क्लियर करा दिया गया। रेलवे के मुताबिक, घटना के कारण ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा और रेल सेवा सामान्य रूप से जारी रही। इधर, पुलिस और रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। पहचान और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment