मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस कन्वेयर में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका

---Advertisement---

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के ब्लास्ट फर्नेस से जुड़े स्लैग ग्रेनुलेशन प्लांट (SGP) के कन्वेयर सिस्टम में गुरुवार सुबह आग लग गई। इस घटना में कन्वेयर बेल्ट संख्या K-21 और K-22 के साथ RC-8 बेल्ट पूरी तरह जल गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हादसे से कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

गर्म स्लैग से आग लगने की आशंका

जानकारी के अनुसार, स्लैग ग्रेनुलेशन प्रक्रिया के दौरान कास्टिंग खुलने से पहले पानी नहीं छोड़े जाने के कारण गर्म स्लैग कन्वेयर बेल्ट पर पहुंच गया, जिससे आग लग गई। घटना के बाद प्लांट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे स्लैग ढोने वाले कन्वेयर बेल्ट K-21 और K-22 में संभवतः गर्म स्लैग के कारण आग लगी थी।

आधे घंटे में आग पर पाया गया काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया।

उत्पादन पर नहीं पड़ा असर

बीएसएल प्रबंधन के अनुसार, आग कन्वेयर बेल्ट में लगी थी, जो फर्नेस के बाहर स्थित है। इसलिए ब्लास्ट फर्नेस या प्लांट की मुख्य उत्पादन इकाइयों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। प्लांट में उत्पादन सामान्य रूप से जारी है। प्रबंधन ने बताया कि क्षतिग्रस्त बेल्टों को जल्द बदल दिया जाएगा। घटना के कारणों और नुकसान का आकलन करने के लिए जांच की जा रही है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बोकारो थर्मल में सड़क हादसा: कोयला लदी बाइक की टक्कर से महिला की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

बोकारो में आंदोलन के बाद खुला होमगार्ड बहाली का रास्ता, 199 पदों के लिए 12 नवंबर को निकलेगा विज्ञापन

बोकारो की पूनम कुमारी का झारखंड क्रिकेट टीम में चयन, जम्मू में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी दम

बोकारो में साधु बनकर पहुंचे ठग, चमत्कार का झांसा देकर सोने के गहने ठगे; दो सगे भाई गिरफ्तार

बोकारो में देवर ने भाभी और भतीजे पर भुजाली से किया हमला, दोनों की हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में वारदात

Bokaro News: BSL में हालात बिगड़ने से पहले कार्रवाई करे जिला प्रशासन, झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश

Leave a Comment