मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

बोकारो में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने देर रात सड़कों पर उतरे सिटी डीएसपी, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

---Advertisement---

बोकारो : झारखंड के बोकारो में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। इसी कड़ी में सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बीती रात शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। एसपी के निर्देश पर किए गए इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने रात्रि गश्ती, ओडी ड्यूटी और रक्षक राइडर की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों की मुस्तैदी भी परखी।

पांच थाना क्षेत्रों में किया औचक निरीक्षण

सिटी डीएसपी ने बीएस सिटी, सेक्टर-4, सेक्टर-12, सेक्टर-6 और हरला थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि रात के समय पुलिस की सक्रियता में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच के निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने पुलिसकर्मियों को रात में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों और वाहनों की सख्ती से जांच करने को कहा। इसके अलावा सुनसान सड़कों और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त करने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य चोरी, सेंधमारी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना है।

लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत

सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। पुलिस की रात्रि गश्ती और निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment