मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

रांची में नेत्रहीन युवती के यौन शोषण और जबरन गर्भपात मामले में माता-पिता दोषी करार

---Advertisement---

रांची : राजधानी रांची में नेत्रहीन युवती के यौन शोषण और जबरन गर्भपात कराने के मामले में पोक्सो की विशेष अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने पीड़िता के पिता कृष्ण प्रसाद और मां मुन्नी देवी को दोषी करार दिया है। दोनों की सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए अदालत ने 30 नवंबर की तारीख तय की है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी

सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। यह मामला रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस संबंध में 1 जुलाई 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पीड़िता ने पिता और भाइयों पर लगाए थे गंभीर आरोप

शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने अपने पिता और भाइयों पर कई वर्षों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। शिकायत में यह भी कहा गया था कि शोषण के कारण वह गर्भवती हो गई और उसका जबरन गर्भपात कराया गया। मामले की सुनवाई के बाद पोक्सो की विशेष अदालत ने पिता कृष्ण प्रसाद और मां मुन्नी देवी को दोषी ठहराया है। अब 30 नवंबर को अदालत दोनों की सजा पर सुनवाई करेगी।

30 नवंबर को सजा के बिंदु पर सुनवाई

अदालत के फैसले के बाद अब सबकी नजर 30 नवंबर को होने वाली सुनवाई पर है। इसी दिन दोषियों को दी जाने वाली सजा के संबंध में अदालत अपना आदेश सुना सकती है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment