मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर आज CM हेमंत सोरेन करेंगे झामुमो सांसदों के साथ बैठक

---Advertisement---

रांची : परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सांसदों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर दो बजे प्रस्तावित इस बैठक में दोनों विधेयकों पर पार्टी की रणनीति और संसद में उसके रुख को लेकर चर्चा होगी।

लोकसभा और राज्यसभा के सांसद होंगे शामिल

बैठक में झामुमो के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के शामिल होने की संभावना है। लोकसभा में पार्टी के तीन सांसद हैं। इनमें दुमका से नलिन सोरेन, राजमहल से विजय हांसदा और चाईबासा से जोबा मांझी शामिल हैं। वहीं, राज्यसभा में महुआ माजी और बैद्यनाथ राम झामुमो का प्रतिनिधित्व करते हैं। मुख्यमंत्री इन सभी सांसदों के साथ दोनों विधेयकों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

30 नवंबर को विधेयक पेश करने की तैयारी

खबर के मुताबिक, केंद्र सरकार 30 नवंबर को लोकसभा में परिसीमन और महिला आरक्षण से संबंधित दोनों विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इसी को देखते हुए झामुमो ने अपनी संसदीय रणनीति पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई है। बैठक में यह तय किए जाने की संभावना है कि झामुमो लोकसभा और राज्यसभा में दोनों विधेयकों पर क्या रुख अपनाएगा। इसके अलावा संसद में पार्टी की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों और आगे की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। फिलहाल बैठक के बाद ही दोनों विधेयकों को लेकर झामुमो का आधिकारिक रुख स्पष्ट हो सकेगा।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment