मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

झारखंड के सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़कर 63% हुआ, 1 जुलाई 2026 से मिलेगा लाभ

---Advertisement---

रांची : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद कर्मचारियों को अब 60 प्रतिशत के बजाय 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वित्त विभाग ने 26 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक संकल्प जारी कर दिया है। बढ़ी हुई दर का लाभ 1 जुलाई 2026 से प्रभावी माना जाएगा। गौरतलब है कि राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को 18 नवंबर 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई थी। अब वित्त विभाग की ओर से संकल्प जारी होने के बाद कर्मचारियों को बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

सातवें वेतनमान का लाभ लेने वाले कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

वित्त विभाग के संकल्प के मुताबिक, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ उन राज्य सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा, जिन्हें वित्त विभाग के संकल्प संख्या 217/वि., दिनांक 18 जनवरी 2017 के तहत 1 जनवरी 2016 से सातवें वेतन पुनरीक्षण का लाभ दिया गया है। इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब मूल वेतन का 63 प्रतिशत होगा। इससे पहले उन्हें 60 प्रतिशत की दर से DA मिल रहा था।

केंद्र सरकार की तर्ज पर झारखंड में बढ़ा DA

केंद्र सरकार ने 29 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया था। इसी के अनुरूप झारखंड सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

केवल मूल वेतन पर मिलेगा महंगाई भत्ता

वित्त विभाग के संकल्प में महंगाई भत्ते के भुगतान को लेकर नियमों का भी उल्लेख किया गया है। झारखंड सेवा संहिता के नियम 34(ए) के अनुसार, महंगाई भत्ते की गणना केवल मूल वेतन के आधार पर की जाएगी। यह लाभ विशेष वेतन, वैयक्तिक वेतन या इस तरह के अन्य वेतन घटकों पर देय नहीं होगा।

झारखंड राजपत्र में प्रकाशित होगा संकल्प

वित्त विभाग ने जारी संकल्प को झारखंड राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित कराने और विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। वहीं, झारखंड उच्च न्यायालय के संदर्भ में महानिबंधक को मुख्य न्यायाधीश की सहमति प्राप्त करने के बाद अपने स्तर से आवश्यक आदेश जारी करने को कहा गया है। इस निर्णय से सातवें वेतनमान के दायरे में आने वाले राज्य सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रांची में ICFAI यूनिवर्सिटी का 7वां दीक्षांत समारोह, 365 विद्यार्थियों को मिली डिग्री; राज्यपाल ने दिए 12 गोल्ड मेडल

AI से अश्लील बनाई जा रहीं लड़कियों की तस्वीरें, रांची में एक हफ्ते में 8 शिकायतें; साइबर थाने पहुंचीं पीड़िताएं

MMDR संशोधन प्रस्ताव पर सदन में बढ़ा विवाद, BJP विधायकों ने किया वॉकआउट

रांची विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने ली संवैधानिक मूल्यों को अपनाने की शपथ

SIR के विरोध में रांची में प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

दो महीने बाद झारखंड लौटे बसंत सोरेन, विधानसभा के विशेष सत्र में हुए शामिल; बोले- सबका आशीर्वाद मिला

Leave a Comment